अल्मोड़ा: कलश यात्रा के साथ लक्ष्मेश्वर में दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में माँ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नव दुर्गा महोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा द्वारा 11वें दुर्गामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

दुर्गामहोत्सव का आयोजन

जिसका आज पहली नवरात्र पर मंगल कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमें सुबह 10 बजे से खूँटकूनी भैरव मन्दिर से श्री गणेश पूजन के साथ क्षेत्रवासियों एंव समिति सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा छोलिया नृतकों के साथ माँ के जयकारों के उदघोष के साथ शोभायात्रा निकाली।  विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य से क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
माँ के जयकारों के उदघोष के साथ निकली शोभायात्रा

इसके बाद मातारानी के दरबार में आचार्य पंडित सतीश चन्द्र जोशी, पंडित चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मुख्य यजमान पंकज कुमार पंत, लता पन्त, रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी के हाथों लोक कल्याण हेतु सर्वसिद्वि संकल्प, गणेश पूजन, दीप पूजन, मात्रिका पूजन, पुण्यावाचन, कलश स्थापना, नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा, माँ दुर्गा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, नवदुर्गा पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ वाचन एंव आरती आयोजित की।

रहें उपस्थित

डी तिवारी, भूपेन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, त्रिलोचन जोशी, मंगल सिंह बिष्ट तारू पाण्डेय, दिवान बिष्ट, सुन्दर बिष्ट, महेन्द्र रावत, संयोजक अमित साह मोनू, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह भोलू, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, हिमाँशु तिवारी, गगन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय,गौरव पांडे नरेंद्र बिष्ट भावेश पाण्डेय, तारा पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, अभिषेक जोशी, अतुल पांडे,वीरेंद्र जीना, दीपक  साह,दीपक पंत ,धीरज पांडे स्मिता जोशी, ज्योति साह, मीनाक्षी साह, जया जोशी, कुसुम जोशी, शांति पाण्डेय, गीता बिष्ट, दीपा जोशी, दीपा पाण्डेय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रॊतेला, कुन्दन लटवाल,कैलाश गुरुरानी पान सिंह मावडी देवाशीष नेगी हरीश कनवाल,मनोज जोशी  नवल पांडे जगत भट्ट हरेंद्र रावत गोविंद बल्लभ पंत दिनेश पांडे मोहन चंद्र जोशी सुरेंद्र गंगोला सचिन डंगवाल जगत भट्ट आनंद भोज विपिन बिष्ट भगवान रावल आदि सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।