,
आगामी विधान सभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.02.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में उपस्थित ग्राम प्रहरियों को वर्तमान समय में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं कोविड नियमों की जानकारी दी गयी, तथा आदर्श चुनाव आधार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के सम्बन्ध में तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।
इस संबंध में भी कराया अवगत-
इसके अलावा समस्त ग्राम प्रहरियो को दिनांक 14.02.2022 को होने वाले विधान सभा चुनाव ड्यूटी के लिए पूर्ण मनोयोग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयारी की हालत में रहने हेतु अवगत कराया गया।