अल्मोड़ा: इन सड़कों पर जल्द चलेंगी ई- रिक्शा, वीर नारियों और उनके परिवारों को दी जाएगी प्राथमिकता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में ई- रिक्शा दौड़ती हुई नजर आएगी।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार डीएम आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक कल्याण परिषद से लौटे पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएम की ओर से अवगत कराया गया कि चौखुटिया में ई- रिक्शा चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है। बताया कि इसके संचालन के लिए वीर नारियों और उनके परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी l