अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बगैर शिक्षकों के संचालित हो रहे 30 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा स्वयंसेवक शिक्षकों की तैनाती की गई है।
पढ़ाई नहीं होगी बाधित
जानकारी के अनुसार जिले में 1220 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इनमें से 30 विद्यालय बगैर शिक्षकों के संचालित हो रहे थे। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में यह नई व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत इन विद्यालयों में शिक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती कर दी गई है।