अल्मोड़ा: एसएसपी के सख्त निर्देशों का असर, एलआरसाह रोड पर सड़क किनारे नहीं दिख रहें बेतरतीब खड़े वाहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विगत दिनों अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के लिये नगर अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया था।

रोड पर किनारे खड़े दोपहिया वाहनों से आम जनमानस को पैदल चलने पर हो रहीं थी दिक्कत

इस दौरान देखा कि शिखर तिराहे के पास एलआरसाह रोड पर किनारे खड़े दोपहिया वाहनों से आम जनमानस को पैदल चलने व वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। एसएसपी द्वारा शहर कोतवाल और यातायात निरीक्षक को सड़क किनारे बेतरतीब लगे दोपहिया वाहनों को तत्काल हटाने के लिये निर्देशित किया था ।
      
जनमानस ने की सराहना

एसएसपी  के निर्देशों का असर दिखाई दे रहा है अब एलआरसाह रोड पर दोपहिया वाहन हटा दिये गये है और रोड पर जनमानस के पैदल चलने व वाहनों के निर्बाध आवागमन के पर्याप्त जगह मिल रही है। एसएसपी के इस कदम की जनमानस द्वारा भी सोशल मीडिया व अन्य प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष माध्यमों से सराहा की जा रही है। साथ ही अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो-पार्किंग जोन में लगने वाले वाहनों पर जेमर, चैन व चस्पा चालान आदि कार्यवाही कर हटाये जा रहे है।