अल्मोड़ा: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी 24 लाख 79 हजार रुपए मेहनत की कमाई, पुलिस ने गिरोह के 01 युवक अक्षय कुमार को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 07/05/2025  को चौखुटिया क्षेत्र निवासी वादी रघुनाथ सिंह नेगी द्वारा तहरीर दी गई कि उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने विडियो कॉल करके खाते से गलत तरीके से लेनदेन व मनी लांन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट रखकर 24 लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी है,जिस पर तत्काल थाना चौखुटिया में एफआईआर 07/2025 धारा 308(5)/318(4) BNS पंजीकृत की गई।

पुलिस की कार्यवाही

जिसके बाद इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा संबंधितों को निर्देशित कर पुलिस टीम का गठन किया गया और साइबर ठगी के गिरोह को दबोचने के लिये आवश्यक कार्यवाही शुरु की गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 सचेंद्र सिंह यादव व थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी कर साइबर ठगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। जिससे दिनांक  08/11/2025 को बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 01 अभियुक्त अक्षय कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र श्री रवि शंकर  निवासी मकान नंबर 445, इंदिरा आवास कॉलोनी भांकरी पाली, फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।  इस गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साइबर ठगी गिरोह की चेन का पता लगाकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। मुकदमा उपरोक्त में एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में अन्य राज्य में गिरफ्तार है।

ऐसे किया था डिजिटल अरेस्ट

दिनांक 23.04.2025 को वादी को एक अन्जान नंबर से वीडियो कॉल आया कि आपके खाते से गलत तरीके से लेनदेन हो रहा है, मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी दी और कहा कि आपके नाम से एटीएम भी बनाया गया है और नकली सिम भी लिया गया है, आपके खाते से काफी लेन देन किया जा है और कहा कि जिनसे आपके द्वारा धोखा किया गया है, वो कभी भी आपके घर आ सकते हैं और आप घर से बिल्कुल बाहर भी मत निकलना ।
साइबर ठगों द्वारा वादी को डराने के लिए नकली कोर्ट, थाना आदि से वीडियो काल की। जिससें वादी ने डरकर उनके खाते में लगभग 24 लाख 79 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 सचेंद्र सिंह.थाना चौखुटिया
2. कानि0 दीपक जोशी थाना चौखुटिया
3. कानि0 हरीश पांडे,थाना चौखुटिया