अल्मोड़ा: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव, इन पांच लोगों ने पेश की दावेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मोलेखाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में पांच लोगों ने दावेदारी पेश की है।

बैठक का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षक के रूप में दायित्वधारी राम मल्होत्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला महामंत्री रानीखेत पूरन रजवार मौलेखाल पहुंचे। जिस पर उन्होंने एक बैठक की। बैठक लेकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

पेश की दावेदारी

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुजीत चौधरी, रमेश काण्डपाल, विनोद ध्यानी, दिनेश पवार और किशोर स्नेही ने दावेदारी पेश की।