अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 25 जून, 1975 ये वही तारीख है, जिस दिन देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा की गई। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को अल्मोड़ा में आपताकाल को लेकर काला दिवस मनाया।
गोष्ठी का किया आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर पातालदेवी स्थित जिला पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में आपातकाल लगाया जाना राजनीति के इतिहास का काला अध्याय था। जिसे की भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकार देश के लोकतंत्र को कुचलने का तब की सरकार ने किया था। वहीं, संवैधानिक शक्तियों को भी समाप्त कर दिया गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा आपातकाल पूरे देश में युवाओं ने इस काले कानून के खिलाफ आंदोलन किया। उन्होंने कहा दो सांसद से भाजपा ने अपने सफर की शुरुआत की थी और 303 तक पहुंचाकर केंद्र में तीन बार लगातार सरकार बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे विवादास्पद काल था। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें।
रहें उपस्थित
जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे, गिरीश चंद्र खोलिया, राजीव गुरुरानी, महेश नयाल, पूनम पालीवाल, लता पांडे, एके सिंकदर पवार, अरविंद बिष्ट, अमित साह, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट, दीपक साह, राजेंद्र बिष्ट, कृपाल सिंह, जगत तिवारी, राजा खान, लीला बोरा, रेखा आर्या, अर्जुन बिष्ट, पारस, ललित खोलिया, हयात सिंह, सुरेश परदेशी, दिनेश आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।