अल्मोड़ा: नगर निगम के प्रकाश अनुभाग में कार्यरत लाइनमैन व पर्यावरण मित्र की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 01-04-2025 को नगर निगम के प्रकाश अनुभाग में कार्यरत लाइनमैन कुन्दन सिंह बिष्ट व पर्यावरण मित्र आशा पत्नी पंचम के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

दिया यह आश्वासन

इस मौके पर नगर निगम, अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा व पार्षद/अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। महापौर अजय वर्मा ने इस अवसर पर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत होकर इसका यथाशीघ्र समाधान किये जाने का आश्वासन दिया‌।

रहें उपस्थित

इस विदाई समारोह में महापौर अजय वर्मा महापौर, पार्षद वैभव पाण्डे, दीपक कुमार, अनूप भारती, रोहित कार्की, मुकेश कुमार, नवीन चन्द्र आर्या, अमित साह, अभिषेक जोशी, संजय जोशी तथा पालिका की सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, राजपाल पवार दीपचन्द्र जोशी, सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहें।