अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व अधिवक्तागण ने शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में “शहीद दिवस” के अवसर पर दिनांक 30/01/2026 को जिला न्यायालय अल्मोड़ा सभागार में सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिला जजी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के कर्मचारीगण व अधिवक्तागण आदि द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

रहें उपस्थित

साथ ही उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, दयाराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, रवीन्द्र देव मिश्र सिविल जज (एस.डि), उड़ीसा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) व न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल आदि उपस्थित रहे।