अल्मोड़ा: रोजगार मेले का आयोजन, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को‌ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मॉडल कैरियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से यह रोजगार मेला आयोजित हुआ।

रोजगार मेले का आयोजन

इसमें 142 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी का साक्षात्कार हुआ और योग्यताधारी 49 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में टाटा मोटर लिमिटेड पंतनगर, हीरो मोटो कार्प, लायम गु्रप, एडीएफसी लाईफ अल्मोड़ा, एसबीआई लाईफ अल्मोड़ा एवं एक्सेस मैक्स लाईफ इन्सोरेंस अल्मोड़ा समेत छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया।