अल्मोड़ा: उपभोक्ता के अभ्रद व्यवहार पर ऊर्जा निगम कर्मी खफा, जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बिजली व्यवस्था ठप कर ब्लैक आउट करने की दी चेतावनी

अल्मोड़ा: ऊर्जा निगम कर्मियों ने एक उपभोक्ता पर अभ्रद व्यवहार गाली गलौज करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप अभ्रद व्यवहार करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बिजली व्यवस्था ठप कर ब्लैक आउट करने की चेतावनी दी।

सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया गया

ज्ञापन में कहा कि एमईएस कंपाउड निवासी उपभोक्ता राहुल पुत्र श्याम सिंह द्वारा उनकी शिकायत संख्या 53/2021 पर शिकायत निवारण मंच की ओर से समाधान के लिए सुनवाई की जा रहीं थी। लेकिन इसी बीच उपभोक्ता द्वारा वहां तैनात कर्मचारियों से गाली गलौज और अभ्रद भाषा का प्रयोग कर सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया गया। जिससे विभागीय कर्मचारी और अधिकारी वर्ग आक्रोशित है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता पर बकाया राशि है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ने 26 मार्च को भी मोबाइल नंबर 9412093600 पर भी काल करके अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया। और अधोहस्ताक्षरी को धमकी भी दी गयी कि आपको कुर्सी में बैठना भूला दूंगा ।

मांग पूरी नहीं होने पर अल्मोड़ा शहर में बिजली बाधित कर ब्लैक आउट की चेतावनी

ज्ञापन में कहा कि उपभोक्ता के वाणिज्य और आवासीय परिसर का बकाया लेने गए कर्मचारियों के साथ भी अभ्रदता की गई। ज्ञापन में जल्द से जल्द सरकारी काम में बाधा डालने समेत अभ्रद व्यवहार करने पर उपभोक्ता की गिरफ्तारी की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर अल्मोड़ा शहर में बिजली बाधित कर ब्लैक आउट की चेतावनी दी है।