अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दैनिक वेतन, संविदा, नियमित वेतन समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर पर्यावरण मित्रों ने शनिवार को बाजार में जुलूस निकाला।
उठाई यह मांगे
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर नाराज पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम से मुख्य बाजार होते हुए मालरोड, मिलन चौक, लाला बाजार, बाटा चौक, लोहा शेर बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला और थाना बाजार होते हुए वापस नगर निगम तक विरोध जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पर्यावरण मित्र शासन प्रशासन से समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रहे है। लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया जा रहा है। जिससे पर्यावरण मित्रों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने दस साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने, नगर निगम की ओर से आवंटित आवासों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देने, निकायों में कार्यरत पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु होने पर आश्रित को नियुक्ति देने समेत कई मांगे उठाई।
आंदोलन की चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो पर्यावरण मित्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
रहें मौजूद
इस जुलूस में राजपाल पवार, दीपक चंदेल, राजेश ठाक, सतीश, अशोक पवार, दीपक सैलानी, घनश्याम, दर्शन, राजेन्द्र, यशपाल, अनिल, भानु पवार, दीप चंद्र, राजेश खत्री, राधा, तनुजा, आशा, निशा, अनीता, मंजू, लक्ष्मी, दीपिका, विजय, सरिता, रीता, विनोद, कुसुम, रजनी, नेहा, पूजा, राजा, हरीश, अशोक, दीपक, कैलाश, प्रदीप कुमार, शंकर, धीरज समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।