अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
03 केंद्रों में 1,00,473 उत्तर पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन
जिसके बाद अब परिणाम का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीन केंद्रों में 1,00,473 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि जिले में 27 मार्च से बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जो 09 अप्रैल को पूरा होना था। जिसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाएं जल्द बोर्ड कार्यालय भेजी जाएंगी।