अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में मई से शुरू होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं, जानें

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई के दूसरे सप्ताह से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।

मई में होंगी परीक्षाएं

इसके लिए विवि स्तर पर तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में अल्मोड़ा सहित विभिन्न संबद्ध कॉलेजों के लगभग 32 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। सबसे पहले छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।