अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों ने नंदा देवी परिसर में हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा, ‘वन्दे मातरम’ के जयघोषों से गुंजायमान हुआ परिसर

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नंदा देवी परिसर में ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जवानों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में तिरंगा फहराया।
​ध्वजारोहण के पश्चात पूरा परिसर राष्ट्रगान और ‘वन्दे मातरम’ के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


​रहे उपस्थित

​कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, जिनमें कैप्टन केशव दत्त पाण्डे (अध्यक्ष), पी.जी. गोस्वामी, मोहन चन्द्र जोशी, महेन्द्र सिंह मनराल, आनन्द सिंह गैड़ा, विनोद गिरि, हुकुम सिंह मेहरा, एन.के. वर्मा, रवि कमल जोशी, रघुवीर सिंह सांगा, सुरेन्द्र लाल टम्टा, भोपाल सिंह बिष्ट, शेर सिंह नेगी, भगवान सिंह, हरीश सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।