अल्मोड़ा: पूर्व सैनिक लीग की हुई बैठक, कैंची धाम में ट्रैफिक जाम से आफत, पूर्व सैनिकों ने जताई नाराजगी, ECHS में दवाओं की किल्लत पर जताई गहरी चिंता

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक मंगलवार को नगर के कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर गहन चर्चा की, जिसमें कैंची धाम मार्ग पर रोजाना लग रहा भीषण ट्रैफिक जाम और ईसीएचएस (ECHS) पॉलीनिक्लिनिक में दवाओं के अभाव पर‌ चर्चा की। पूर्व सैनिकों ने भवाली, कैंची धाम और क्वारब क्षेत्रों में लगने वाले लंबे जाम पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम मार्ग पर लगातार लग रहे जाम की वजह से अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत और पिथौरागढ़ क्षेत्र के निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व सैनिकों के अनुसार, पहले जहां अल्मोड़ा से हल्द्वानी या हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक का सफर मात्र ढाई से तीन घंटे में पूरा हो जाता था, वहीं अब जाम के कारण यात्रियों को 10 से 12 घंटे तक का समय लग रहा है। इस स्थिति के कारण आपातकालीन स्थिति में अस्पतालों की ओर रुख करने वाले गंभीर मरीजों की जान पर बनी आ रही है।


​ECHS में दवाओं का टोटा

​बैठक में ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) में आवश्यक दवाओं का स्टॉक उपलब्ध न होने पर भी पूर्व सैनिकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि दवाओं की कमी के कारण पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को इलाज और दवाइयों के बिना ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।


​रहे उपस्थित

​इस मासिक बैठक में एस.के. जोशी, आर.सी. पंत, धनी राम, रघुबीर नैनवाल, एम.सी. जोशी, आर.एस. साही, ए.एस. बोरा, एच.सी. जोशी, पी.सी. लोहनी, एम.सी. वर्मा, एम.एस. बिष्ट, एन.सी. जोशी और पी.एस. मेहता सहित कई प्रमुख पूर्व सैनिक मौजूद रहे।