अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 06 सितंबर 2025 को एक मासिक बैठक परिषद के कार्यालय नंदा देवी में आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
जिसमें दूर दराज से पूर्व सैनिक पंहुचे। जिसमे पूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये
✅✅तीन जिलों की लाइफलाइन वाली रोड क्वारब का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। लमगड़ा व रानीखेत से बाजार का सामान आ रहा है, जिससे किराया अधिक पड़ रहा है।
✅✅शहर में गुलदार का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही बन्दर व आवारा कुत्तों के आतंक निजात दिलाई जाय।
✅✅देवीय आपदा में अधिकतर रास्ते खराब हो चुके है। नगर निगम जल्द से जल्द उनका पुनः रिपेयर करें।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।