अल्मोड़ा: उत्तराखंड बोर्ड में जिले के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, देखें जिले के टाॅपर्स की लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड का आज परिणाम घोषित हो गया। जिसमें हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम

बोर्ड रिजल्ट में अल्मोड़ा जिले के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अल्मोड़ा इण्टर कालेज, अल्मोड़ा का उत्तराखण्ड बोर्ड का परीक्षाफल विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अति उत्तम रहा जिसमें इण्टर बोर्ड परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा । विज्ञान वर्ग के 25 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 12 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी क्रम में कलावर्ग के 10 छात्र प्रथम श्रेणी में व 03 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । इण्टर में कुल 35 छात्र प्रथम श्रेणी में व 15 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । इण्टर में यर्थाथ राज ने 85.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रान्जल पाण्डे ने 82 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आनन्द सिंह ने 80.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में 75 प्रतिशत के साथ गौरव विष्ट प्रथम, 72.2 प्रतिशत के साथ रवीन्द्र विष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हाईस्कूल का परीक्षाफल भी 100 प्रतिशत रहा। 10 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 18 छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 5 छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में अभिषेक सिंह ने 84.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, अंकित कार्की ने 80.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

विवेकानंद मॉडर्न हाई स्कूल देघाट के छात्रों ने किया कमाल

वहीं विवेकानंद मॉडर्न हाई स्कूल देघाट के छात्र रोहित पटवाल ने कक्षा 10 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 96.6% अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 15 वा स्थान प्राप्त किया व अल्मोड़ा जिले में छटा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा हर्षिता बलोदी ने 95% अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 23 वा स्थान प्राप्त किया। भव्या मिश्रा 93.8%, मानसी ढौंडियाल 91%, चिराग़ वर्मा 89.8%, रितिका बिष्ट 86.8%, हेमंत 81.2%, के साथ साथ स्कूल का रिज़ल्ट 100% रहा।

प्रदेश की वरीयता सूची में शामिल अल्मोड़ा जिले के टॉपर

इंटर के जिला टॉपर :1- पीयूष खोलिया-488/500
अंक प्रतिशत 97.60
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 1

2-जलज सिंह बिष्ट-475/500
अंक प्रतिशत 95.00
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 8

3-किरन भट्ट-473/500
अंक प्रतिशत 94.60
जीआईसी आरासल्पड़, अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान-10

4-सीता चम्याल-471/500
अंक प्रतिशत 94.20
जीआईसी नगरखान अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 12

5- संस्कृति बिष्ट-466/500
अंक प्रतिशत- 93.20
आरएएसजीजीआईसी अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 17

6- रिया फुलर-463/500
अंक प्रतिशत- 92.60
इंटर कॉलेज खिरखेत अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 20

7- शालिनी पपनै- 462/500
अंक प्रतिशत- 92.40
जीआईसी कुनेलाखेत अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 21

8-प्रियांशु नेगी-462/500
अंक प्रतिशत- 92.40
जीआईसी पंतस्थली अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 21

9- रोशनी-460/500
अंक प्रतिशत- 92.00
जीआईसी नगरखान अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 23

10- गौरव कुमार 460/500
अंक प्रतिशत- 92.00
जीआईसी ताड़ीखेत,
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 23

11-मानसी देवी 459/500
अंक प्रतिशत- 91.80
जीआईसी खेती अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 24

12- प्रेमा जोशी 459/500
अंक प्रतिशत- 91.80
जीआईसी खेती अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 24

अल्मोड़ा हाईस्कूल टॉपर

1- निशा आर्या-492/500
अंक प्रतिशत 98.40
डाॅ. एलडीबी विवेकानंद वीएमआईसी द्वाराहाट अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 6

2- अंजू बिष्ट-490/500
अंक प्रतिशत 98.00
विवेकानंद वीएमएचएसएस रानीखेत
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 8

3- कृष्णा जोशी-486/500
अंक प्रतिशत 97.20
जीआईसी जौरासी अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 12

4- धनंजय भट्ट-484/500
अंक प्रतिशत 96.80
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 14

5- अंजलि-484/500
अंक प्रतिशत 96.80
जीआईसी देवलीखेत अल्मोड
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 14

6- रोहित सिंह पटवाल 483/500
अंक प्रतिशत 96.60
विवेकानंद मॉडर्न हाईस्कूल देघाट अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 15

7- वंदना जोशी 480/500
अंक प्रतिशत 96.00
जीजीआईसी दौलाघट अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान- 18

8- अदिति पाठक 479/500
अंक प्रतिशत 95.80
विवेकानंद जीआईसी रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 19

9- प्रियांशु भट्ट479/500
अंक प्रतिशत 95.80
जीआईसी खेती अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 19

10- नैन्सी 479/500
अंक प्रतिशत 95.80
बाल विकास विद्या मंदिर भटकोट अल्मोड़
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 19

11-वैभवी जोशी 479/500
अंक प्रतिशत 95.80
डीएनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भतरौंजखान अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 19

12- रक्षिता नेगी 477/500
अंक प्रतिशत 95.40
गोपेश्वर बाल एनएचएसएस दौलाघट अल्मोड
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 21

13- गार्गी बिष्ट 477/500
अंक प्रतिशत 95.40
आर्य इंटर कॉलेज देघाट अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 21

14- चैतन्या जोशी 476/500
अंक प्रतिशत 95.20
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 22

15- आयुषी अधिकारी 475/500
अंक प्रतिशत 95.00
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 23

16- तनिष्का जोशी 475/500
अंक प्रतिशत 95.00
जीआईसी पुभाऊं अल्मोड़
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 23

17- हर्षिता 475/500
अंक प्रतिशत 95.00
विवेकानंद माडर्न हाईस्कूल देघाट अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 23

18- गुंजन 474/500
अंक प्रतिशत 94.80
जीआईसी नगर खान अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 24

19- सविता रावत 474/500
अंक प्रतिशत 94.80
जीआसी देवलीखेत अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 24

20-आकांक्षा नेगी 474/500
अंक प्रतिशत 94.80
लीला मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्यादी अल्मोड़
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 24

21-आरव पांडे 473/500
अंक प्रतिशत 94.60
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 25

22- ललित सिंह बिष्ट 473/500
अंक प्रतिशत 94.60
ज्ञानोदय एचएसएस डुंगरा अल्मोड़ा
प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान 25

बिना ट्यूशन के सीता ने इंटरमीडिएट में प्राप्त किया 12 स्थान

धौलछीना (अल्मोड़ा) के विकासखंड भैंसियाछाना के राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान की 12वीं कक्षा की छात्रा सीता चम्याल ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 12 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूल रूप से बमनस्वाल  (धौलादेवी) की रहने वाली सीता प्रतिदिन 3 किलोमीटर पैदल चलकर नगरखान विद्यालय पहुंचती है। गांव में हाई स्कूल तक ही विद्यालय है। सीता चम्याल के पिता दीवान सिंह गांव में फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। तथा माता जया देवी का 4 साल पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद भी सीता ने हिम्मत नहीं हारी। घर के रोजमर्रा के कामकाज के साथ ही खेतों पर काम करते हुए सीता ने बिना ट्यूशन लिए रात रात भर पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।  बचपन से मेधावी सीता ने 94.20% अंकों के साथ 471 अंक प्राप्त किए। सीता ने बताया कि पढ़ाई का कोई शेड्यूल नहीं था घर के कामकाज के बाद जब भी समय मिला पढ़ाई करने बैठ जाती थी। सीता ने बताया कि भविष्य में उसका लक्ष्य बीएड करने के बाद शिक्षिका बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों तथा अपने पिता को दिया।