अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीते है।
आठ जिलों के 250 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
जानकारी के अनुसार देहरादून में आयोजित दूसरे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसमे राज्य स्तर पर ललित और प्रतीक ने स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रीय रेफरी और कोच कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा के ललित मोहन गैड़ा, प्रतीक बिष्ट ने स्वर्ण जबकि मयंक पिलख्वाल और मयंक सिंह गैड़ा ने रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस प्रतियोगिता में राज्य के आठ जिलों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दी शुभकामनाएं
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मेयर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गिरीश मल्होत्रा, दीपक वर्मा, मंजू बिष्ट, जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।