सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आगामी 27,28,29 जून को ‘इंडो नेपाल रिलेशन्स एंड उत्तराखंड इंडिया:शेयर्ड हिस्ट्री एंड कल्चर’ विषयक तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। यह आयोजन नेपाल अध्ययन केंद्र, नई दिल्ली और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व एवं संरक्षण में अंतराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां की जा रही हैं।
अंतराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग में एक बैठक आयोजित हुई
अंतराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग में एक बैठक आयोजित हुई। इस अंतराष्ट्रीय सेमिनार में जर्मनी से 3, फ्रांस से 3, यूएसए से 2, पोलैंड से 1, रसिया से 2 और भारत के 7 विशेषज्ञ/विद्वान सेमिनार में अपना वक्तव्य देंगे।सेमिनार में भारत एवं नेपाल के सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषिक, ऐतिहासिक बिंदुओं पर मंथन होगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रो. वी.डी. एस. नेगी (इतिहास विभाग), प्रो इला साह (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), प्रो.निर्मला पंत (विभागाध्यक्ष,अंग्रेजी), प्रो. ज्योति जोशी (विभागाध्यक्ष, भूगोल, प्रो.कौस्तुबानंद पांडे (विभागाध्यक्ष,संस्कृत), डॉ चंद्र प्रकाश फूलोरिया, डॉ गोकुल देवपा, डॉ ललित चंद्र जोशी (प्रभारी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) , श्री रवि कुमार, श्री चंदन जीना, प्रेमा खाती आदि मौजूद रहे।