अल्मोड़ा: ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग में अभिव्यक्ति कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग में भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा दो दिवसीय समता अभिव्यक्ति कार्यशाला का‌ आयोजन हुआ।

कार्यशाला का आयोजन

इसके दूसरा दिन बीते कल गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी बच्चों से कार्यशाला का पुर्ण सदुपयोग करने का आह्वान किया।‌तत्पश्चात बच्चों को समूह में बांटा गया। वहीं भारत ज्ञान विज्ञान समिति की जिला अध्यक्षा प्रो. विजया ढौंडियाल ने छात्राओं को नेतृत्व विकास के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कराकर अपनी अभिव्यक्ति को उजागर करने का
तरीका बताया।

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

द्वितीय सत्र में तनाव से कैसे दूर रहें उसका क्या और कैसे प्रबंधन करें इसके बारे में जानकारी दी गई तथा अपने व्यक्तित्व को पहचानने के बारे में जानकारी दी इसके लिए टीम वर्क के माध्यम से एकता की भावना को पहचानने की जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य नीरज पंत जी ने कविता तथा गीत के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया। छोटे बच्चों को रोचक कहानियां सुनाई और बच्चों को अनुशासन , काव्य लेखन , गीत लेखन आदि की जानकारियां दी बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता से इसमें भाग लिया। इसमें विद्यालय के छात्र जितेश तिवारी कक्षा 10, दीप्ति साह कक्षा 7, मयंक बिष्ट कक्षा 7, अनुष्का मेहता कक्षा 7, इशिता मेहता कक्षा 4, प्राची भट्ट कक्षा 7, गीतांजलि आर्य कक्षा 6 को अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक गोविंद कुमार ने किया। व जीवन सिंह बिष्ट, पीयूष धौनी, मुकेश कुमार, हेम सती, प्रियंका,रश्मि पंत ,गीता नेगी ,गीता मुस्यूनी ,गीतांजलि पंत ममता जोशी, विमला मेहता तथा विद्यालय की कर्मचारी शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे।