अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा से मामला सामने आया है। जहां युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें युवती की मौत हो गई।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट के भेट निवासी दीपा देवी ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री दिव्या और गांव के ही युवक पवन का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विदेश में नौकरी करने वाला युवक और उसकी बेटी विवाह करना चाहते थे। एक ही बिरादारी और दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण शादी से मना किया गया। जिसके बाद युवक मार्च में वापस लौटा और दोनों मिलने लगे। सात मई को हर रोज की तरह उसकी बेटी कंप्यूटर कोर्स के लिए बग्वालीपोखर गई जो घर नहीं लौटी। पूछताछ में मालूम हुआ कि युवक भी घर नहीं लौटा है। दोनों की तलाश हुई। तभी सूचना मिली की बग्वालीपोखर-अल्मोड़ा सड़क पर दोनों बेसुध पड़े है। जानकारी मिली कि युवती को मौके पर छोड़कर युवक के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। संयोग से युवक बच गया। युवती को भी उपचार के लिए परिजनों ने गौचर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच कर रहीं पुलिस
इस मामले में परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ विवाह भी कर लिया। स्वयं जहरीला पदार्थ गटकने का बहाना कर बेटी को इसके लिए उकसाया, इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।