अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रसिद्ध समाज सेवक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मुंशी हरी प्रसाद टम्टा को आज मंगलवार को उनकी 138 वीं जयंती पर याद किया गया।
कार्यों को किया याद
इस मौके पर चौघानपाटा स्थित उनकी मूर्ति पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उन्हें पहाड़ का सजग प्रहरी बताया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि समाजसेवी मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। इन्ही कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरी प्रसाद टम्टा ने अपने जीवनकाल में हर वर्ग को आगे बढ़ाने और गरीब बेसहारा लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का काम किया। समाज सेवा में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रहें मौजूद
इस मौके पर यहां मेयर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महेश चन्द्र आर्या, दयाशंकर टम्टा, महेश प्रसाद टम्टा, सावन टम्टा, दीपेश टम्टा, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, पंकज जोशी, मनोज सनवाल, राजेंद्र बिष्ट, सरस्वती रोड़िया आदि मौजूद रहे।