अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में पांच सरकारी कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार को जिला अस्पताल में पांच सरकारी कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

यह हुए सेवानिवृत्त

जिसमें मात्रिका सरिता सनवाल,  मुख्य वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर उषा  मिश्रा,  चीफ फार्मासिस्ट भौज व बिष्ट  व प्रशासनिक अधिकारी पाण्डेय रहें।

विदाई समारोह का आयोजन

इस मौके पर P.M.S. गढकोटी, डाॅ० पांगती, डिप्टी CMO, डॉ पुनेठा, डा. निशा पाण्डे, डाॅ. उप्रेती, डॉ. हेमा रावत, डॉ. जीवन, हरीश आर्या, डाॅ. सुकौटी, डॉ. नीरज व सभी नर्सिंग अधिकारी व फार्मेसिस्ट तथा प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बड़े धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमलता रावत, सचिव नेहा, कोषाध्यक्ष राधा पाण्डे, डाक्टर हेमा रावत व डाक्टर भंडारी प्रसूति विशेषज्ञ भी शामिल‌ रहें। उनके द्वारा सभी कार्मिको के उज्ज्वल उत्तम स्वास्थ्य की मनोकामना की गई।