अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब उद्यान विभाग काश्तकारों को ब्लड रेड प्रजाति के माल्टा का उत्पादन कराएगा। जिससे काश्तकार आत्मनिर्भर बनेंगे ।
फल उत्पादन बढ़ाकर किसान होंगे आत्मनिर्भर
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिस्म विभाग जिले भर में विभिन्न प्रजाति के 85,357 पौधों का रोपण करेगा। इसके तहत ब्लड रेड प्रजाति के 10,500 पौधों का रोपण किया जाएगा। काश्तकारों को नौ हजार पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे। जानकारी के अनुसार बताया कि उद्यान विभाग बागवानी विकास योजना के तहत कागजी नीबू के 2000 और निशुल्क पौधरोपण योजना के तहत 12000 पौधे लगाएगा। नागपुरी संतरे के 1035 पौधे और निशुल्क 5000 पौधे बाटेगा। एल- 49 प्रजाति के 310 पौधे और 3000 पौधे निशुल्क बाटेगा।
कल्मी आम के पलायन रोकथाम योजना के तहत 1668, बागवानी मिशन योजना के तहत 5950, बागवानी विकास योजना के 805 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं 8000 पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे। एन-7 चकैया प्रजाती के आंवले के बागवानी मिशन योजना के 1390, बागवानी विकास योजना के तहत 265, निशुल्क 700 पौधों का रोपण किया जाएगा। कंधारी प्रजाती के अनार के 170 पौधे बागवानी मिशन योजना व 1500 पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे। नागपुरी संतरे के 1040 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा कटहल सहित कई अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया जाएगा।