अल्मोड़ा: व्यापारी भाईयों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पिता, पुत्र और चाचा पुलिस की गिरफ्त में, एसएसपी बोले- बख्शे नहीं जाएंगे ऐसे अपराधी, होगी सख्त कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 13.10.2025 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला सीमा जोशी ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके पति दीपक चन्द्र जोशी व जेठ जगदीश चन्द्र जोशी के साथ अभियुक्तगण विकास पवार, ध्रुव पवार, आशुतोष पवार व आशु पवार के द्वारा गाली-गलौच तथा चाकू से जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 91/2025 धारा 115(2)/118/109/351(2)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।‌ साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.10.2025 को मुकदमा पंजीकृत के 01 घंटे के अन्दर अभियुक्तगण विकास पावर, ध्रुव पवार व आशुतोष पवार को गिरफ्तार किया गया। 

एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा

इस प्रकार के कृत्य करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त आशुतोष पवार –
1-मु0अ0स0- 64/2024 धारा 323/504/506 भा0द0वि0
2-मु0अ0स0-65/2024 धारा 147/323/325 भा0द0वि0
3-मु0अ0स0-66/2024 धारा 427/504/506 भा0द0वि0
4-मु0अ0स0-67/2024 धारा 323/504/506 भा0द0वि0

अभियुक्तगणों के नाम व पता

1-विकास पवार उम्र-42 वर्ष पुत्र स्व श्री रुप लाल निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा
2-आशुतोष पवार उम्र- 40 वर्ष पुत्र स्व श्री रुप लाल निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा
3-ध्रुव पवार उम्र- 18 वर्ष पुत्र विकास पवार निवासी  लाला बाजार अल्मोड़ा