अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवार सहित जागेश्वर मन्दिर में दर्शन किये तथा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
पुरातत्व संग्रहालय का किया निरीक्षण
इस दौरान मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व मंत्री डॉ. अग्रवाल ने चितई गोल्ज्यू मन्दिर के भी दर्शन किये।