अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 30 अगस्त की देर रात्रि करीब 12 बजे थाना लमगड़ा को सूचना मिली। जिसमें सूचना दी गई कि डोल आश्रम के पास डोल बंगला में HILLDANA REAL SPICE & FOODS COMPANY मसालों की एक फैक्ट्री में आग लगी हुई हैं l
बुझाई आग
जिसके बाद थानाध्यक्ष लमगड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझने का निरन्तर प्रयास किया। तकरीबन दो घंटे के बाद पुलिस टीम, फायर टीम और स्थानीय लोगों द्वारा आग को पूर्णतः बुझा दिया गया। जिसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुईं।
पुलिस टीम रहीं शामिल
01.थानाध्यक्ष श्री प्रमोद पाठक, थाना लमगड़ा
02.हे0कानि0 पंकज वर्मा
03.हे0कानि0 इंद्रजीत सिंह बोरा
04.हे0कानि0 देवराज सिंह बोरा
05.अल्मोड़ा फायर टीम