अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 01.06.2024 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मेश्वर बाई पास भैरव मंदिर के जंगल में आग लगी है ।
बुझाई आग
फायर सर्विस टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में तत्काल घटनास्थल पहुंची,जंगल में लगी आग घरों की ओर बढ़ रही थी, फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर 02 होज पाइप की सहायता से आग को बुझाया गया।
टीम में रहें शामिल
फायर सर्विस चालक- उमेश चंद्र
फायर मैन- अनिल चंद
महिला फायर कर्मी- भावना सिंह, सरोज डसीला