अल्मोड़ा: अग्निशमन केंद्र ने अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रस्तावित पेट्रोल पंप व रिसोर्ट का किया निरीक्षण, दी यह जानकारी


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 22.06.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेशानुसार अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा रोडवेज वर्कशॉप के प्रस्तावित पेट्रोल पंप व सुमन रिजॉर्ट सुन्दरपुर, अल्मोड़ा का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दी अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी

निरीक्षण के दौरान रिसोर्ट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में स्थापित अग्निशमन उपकरण संतोषजनक दशा में पाए गए। स्वामी/प्रबंधक को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु अग्निशमन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही रिसोर्ट के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।
       
दिए यह दिशा निर्देश

अल्मोड़ा रोडवेज वर्कशॉप के प्रस्तावित पेट्रोल पंप के भूमि का निरीक्षण किया गया। संचालन से पूर्व पेट्रोल पंप में स्थापित कराए जाने वाली अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्वामी/प्रबंधक को दिशा-निर्देश दिए गए।