अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 27/12/2023 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि शैल, अल्मोड़ा के जंगल में आग लगी है, जो कि आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है।
जंगल में लगी आग
सूचना पर फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर हौज रील की सहायता से जंगल में धधक रही आग को पूर्ण रूप से बुझाया।
बुझाई आग
इस दौरान मौके पर सूचना देने वाले लोग भी उपस्थित रहें, जिनके द्वारा फायर टीम के रिस्पांस टाइम की सराहना की गई।