अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जागेश्वर, गरुड़ाबाज के होटलों का हुआ फायर रिस्क निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आगामी थर्टी-फर्स्ट/ नववर्ष 2026 के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में दिनांक- 25.12.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह द्वारा जागेश्वर, गरुड़ाबाज क्षेत्रांतर्गत स्वागतम् होटल एंड रेस्टोरेंट, लक्ष्मी होटल, आनंद स्वीट्स, होटल दन्या रेस्टोरेंट, फिलिंग स्टेशन, में मौजूद फायर हाइड्रेटों की कार्यशीलता को चैक किया गया। अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।