अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में फायर स्टेशन अल्मोड़ा का अग्निशमन सेवा सप्ताह चल रहा है।
किया गया जागरूक
जिसके छठे दिन सरकारी कार्यालय बैंक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निसुरक्षा कार्यक्रम क्रम में लीडिंग फायर मैन ओम प्रकाश के नेतृत्व में स्थानीय बैंक में आग व अग्निसुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही साथ अग्निशमन उपकरणों के संचालन की भी जानकारी दी। इसके अलावा फायर सर्विस रानीखेत ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत फायर स्टेशन रानीखेत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उत्तम सिंह व लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह द्वारा एच. डी. एफ. सी. बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा एवं पंजाब नेशनल बैंक रानीखेत में अग्नि सुरक्षा जन- जागरुकता /प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समस्त बैंक स्टॉफ एवं स्थानीय लोगों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं प्रयोग विधि की जानकारी /प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं आयुर्वेदिक अनुसंधान थापला, रानीखेत में भी अग्नि सुरक्षा जन- जागरुकता /प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे जरूरी जानकारी दी।