अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज एसएसपी देवेन्द्र पींचा के द्वारा पुलिस द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद के फायर स्टेशनों को सर्तक रहकर उपकरणों को कार्यशील रखने के निर्देश दिये है।
दिए जरूरी निर्देश
इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2025 को आगामी दीपावली आदि त्यौहारों के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर स्टेशन अल्मोड़ा व फायर वाहन के कोतवाली अल्मोड़ा फोर्स एवं नगरनिगम कर्मचारियों सहित पलटन बाजार, मल्ला बाजार एवं जौहरी बाजार अल्मोड़ा का भ्रमण किया गया। किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर अग्निशमन वाहन सरलता से अग्निकांड स्थल तक पहुंच पाए। सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण कदापि न किया जाए। फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत द्वारा जल संस्थान के कर्मचारिंयों के साथ में मिलकर नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थापित समस्त फायर हाईड्रेंट की कार्यशीलता एवं प्रेसर को चेक किया गया। सभी फायर हाईड्रेंट कार्यशील दशा में है।