अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सर्द मौसम में ठिठुरन बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही है। जिससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।
आग की बढ़ रही घटनाएं
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर शाम रैलाकोट के जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बढ़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। वहीं हर रोज हो रही आग की घटनाओं से वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अधिकतर आग की घटनाएं नाप भूमि में हुई है। विभाग की तरफ से कंट्रोल ब्रनिंग की जा रहीं है।