अल्मोड़ा: शुरू हुई साल की पहली बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा, देखें वीडियो

अल्मोड़ा में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम बदला और हवाएँ चलने लगी। जिसके बाद अब दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ बारिश और बर्फबारी की बारिश होने लगी है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है।

मौसम में हुआ बदलाव

आज दोपहर से मौसम में बदलाव के साथ बर्फबारी होने लगी है। लेकिन हल्की बर्फबारी होने से यह जमीन पर टिक नहीं रही है। अल्मोड़ा में इस साल की यह पहली बर्फबारी है। आसमान से रुई सरीखी बर्फ सभी को आकर्षित कर रही थी। जिसका स्थानीय लोग भी लुत्फ उठा रहें हैं। दोपहर से ही अल्मोड़ा में बारिश के साथ बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। अगर ऐसा ही रहता है तो बर्फबारी जमने से पर्यटक और स्थानीय लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं।