अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 01 जून, 2025 को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन, के मार्गदर्शन में व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा (फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान) के अन्तर्गत ओपन पुरुष/महिलाओं की सद्भावना साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
यह रहें मुख्य अतिथि
यह आयोजन प्रातः 08:00 बजे से चौघानपाटा अल्मोडा से प्रारम्भ हुआ और आर.सी.एम. मॉल मे इसका समापन किया गया। सद्भावना साईकिल रैली का प्रारम्भ निगर निगम मेयर अजय वर्मा, जिला क्रीडाधिकारी महेशी आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चन्द्र खत्री, जिला अध्यक्ष फुटबॉल संघ/किसान मोर्चा हरीश कनवाल, एवं उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल द्वारा प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
रहें उपस्थित
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया गया। इस अवसर पर से.र्नि, निदेशक स्वास्थ विभाग डॉ. जे.सी. दुर्गा पाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, जीवन बोरा, मनमोहन सिंह, कु. करिश्मा नायक, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार व समस्त खेल प्रेमी एंवम गणमान्य उपस्थित रहें।