अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में पांच दिवसीय मेंटरिंग वर्कशॉप का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल द्वारा किया गया।
दी यह जानकारी
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ नयाल ने बताया की कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में भविष्य की तकनीकों जैसे डिजाइन थिंकिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग की समझ विकसित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं 3D प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एक्सपर्ट एवं ट्रेनर राहुल ने बताया की कार्यशाला में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रोटोटाइपस का निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
रहें उपस्थित
कार्यशाला में टीडी भट्ट, कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल सुनीता बोरा आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बोरा ने किया l