अल्मोड़ा: पाँच दिवसीय लोक गीतों व संस्कार गीतों की कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति से मोहा मन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग देहरादून व ग्रिन हिल्स संस्था के सौजन्य से प० गोविन्द बल्लभ पंत संग्रहालय अल्मोड़ा में 25 जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक पाँच दिवसीय लोक गीतों व संस्कार गीतों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

यह कार्यशाला लोक गायिका लता पाण्डे के द्वारा प्रशिक्षण देकर सम्पन्न हुई। जिसका उद्घाटन बारामण्डल अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने 26 जनवरी प्रातः 10:30 बजे किया। जिसमें सोलह महिला प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महिलाओं ने संस्कार गीतों को सीखा तथा समापन सत्र का सफलतापूर्वक समापन नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा के द्वारा किया गया।

किया प्रतिभाग

इस कार्यशाला में महिलाओं ने अपने गीतों व नृत्य का सुन्दर प्रर्दशन कर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यशाला में ममता मिश्रा, ममता खत्री, रेखा बिष्ट, हेमलता वर्मा, देवी मेहता, दीपा, प्रेमा जीना हरिप्रिया जोशी, नेहा, पूजा सेन वर्मा, गीता बिष्ट, मीरा बिष्ट, कंचन लता पाण्डे, विमला तिवारी, हीरा कनवाल आदि लोगो ने प्रतिभाग किया।