सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर सख्ती तेज होने लगी है। जागेश्वर श्रावणी मेले में पुलिस, प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने छापामारी कर पांच किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया।
एक जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है
एक जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में टीम ने जागेश्वर श्रावणी मेले में अभियान चलाया। मेले में लगी दुकाने आदि में प्लास्टिक को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों में करीब पांच किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ। टीम ने माल जब्त कर दोनों से कुल 1500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ ही सभी दुकानों में चेकिंग की गई।
टीम ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की
वहीं टीम ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। आम नागरिगों से भी प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर दन्यां थानाध्यक्ष सुशील कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल आदि रहे।