अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बारिश का दौर भी जारी है। कभी भारी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी बेहाल कर रहीं हैं।
यह मार्ग बंद
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात हुई तेज बारिश के बाद जिले में एक स्टेट हाइवे समेत पांच ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही बंद हुई। जिसमें रानीखेत- खैरना रामनगर हाइवे, पैंसिया-मल्ला गढ़कोट, शशीखाल स्याहीलैण, पंतगांव- सिमलधार, नौकुचिया रणथंबल आवाजाही बंद है। जिससे गुरूवार को वाहन मार्ग बदलकर अपने अपने गंतव्य तक पहुंचे।