अल्मोड़ा: उड़नदस्ता टीम भतरौजखान ने बरामद की 1 लाख 81 हज़ार की नगदी

डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम तथा उड़नदस्ता टीम द्वारा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन व विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर चुनाव को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कब्जे से एक लाख इक्यासी हज़ार  (1,81,000 रुपये) की नकदी बरामद

इसी क्रम में दिनांक 08.02.2022 को FST भतरौजखान द्वारा चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में केंटर  UK 04CA-8643 को चैक करने पर वाहन में चालक प्रकाश चंद्र सागर उम्र 42 वर्ष पुत्र मोहन सागर,  निवासी दुर्गा मंदिर के पास रामनगर, नैनीताल के कब्जे से एक लाख इक्यासी हज़ार  (1,81,000 रुपये) नकद बरामद हुए। राज्य में आचार संहित प्रभावी होने के कारण इतनी अधिक मात्रा में नकद धनराशि रखने व ले जाने के वैध कागजात प्रस्तुत ना कर पाने के कारण उक्त धनराशि के चुनाव में दुरूपयोग की संभावना को देखते हुए बरामदा धनराशि को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी टीम-

01-श्री रमेश चन्द्र पाण्डे (मजिस्ट्रेट/प्रभारी FST भतरौजखान )
02-उ0नि0 विनोद घई  (FST भतरौजखान)
03- हो0गा0 सूरज
04- चालक श्रीकांत