अल्मोड़ा:लोकगायिका रूचि आर्य का नया कुमाऊंनी लोकगीत ‘सुरमा प्यारी’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज

अल्मोड़ा विकास खण्ड द्वाराहाट के डोटल गांव की निवासी लोकगायिका रूचि आर्य का  नया कुमाऊंनी लोकगीत ‘सुरमा प्यारी’ यूट्यूब पर  रिलीज हो गया है । ‘सुरमा प्यारी’ कुमाऊंनी लोकगीत को लोकगायिका रूचि आर्य व किशोर चंद ने अपनी मधुर आवाज दी है। वहीं गीत में मधुर धुन सागर शर्मा ने दी है और गीत के निर्माता चंदन गुसांई और लेखक पूरन गुसांई हैं।

इससे पहले के गीतों को  दर्शकों ने सराहा

इससे पूर्व में रुचि आर्य की हिट कमू पहाड़ा लै जूला, मेरो फैशन मचौंगो धमाल, हिट म्यरा संग सुमना, बूबू कौतिक जानू और ना रूला ना रूला ब्वारी जैसे लोकगीतों ने यू ट्यूब पर काफी धूम मचाई थी ।

सभी दर्शकों का दिया  धन्यवाद

रुचि आर्य ने उत्तराखण्ड के सभी दर्शकों का धन्यवाद दिया जो उनके गीतों को ढेर सारा प्यार देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि मेरे द्वारा गाया गया गीत ‘सुरमा प्यारी’ गीत को भी आप सभी लोगों का प्यार मिलेगा।