अल्मोड़ा: वन बीट अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, नीरज प्रभागीय अध्यक्ष बने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोमवार को वन बीट अधिकारी संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ।

विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

वन चेतना केंद्र एनटीडी में आयोजित अधिवेशन में अल्मोड़ा वन प्रभाग, सिविल सोयम वन प्रभाग व जिले के अन्य रेजों से आए वन बीट अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संघ की तमाम समस्याओं समेत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नीरज सिंह बिष्ट को प्रभागीय अध्यक्ष, किशोर आर्या को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा दिनेश भट्ट को प्रभागीय उपाध्यक्ष, रोशन कुमार को प्रभागीय कोषाध्यक्ष और पूनम पंत को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वन बीट अधिकारियों की सभी समस्याओं के निदान के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हर्ष वर्धन गढ़िया, महामंत्री बलवंत सिंह भंडारी, संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, सौरभ सिंह जीना, कंचन कुमार भोला, शंकर सिंह बोरा, दलीप सिंह नेगी, महेंद्र प्रसाद, दीवान सिंह मेहता आदि वन बीट अधिकारी मौजूद रहे।