अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीएम ने मंगलवार को वन पंचायत सरपंचों के साथ बैठक की।
उठाई यह मांग
जिसमें सरपंचों ने वन पंचायतों से संबंधित प्रमुख समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। इस बैठक में वन सरपंचों ने उत्तराखंड पंचायती वन नियमावली में हुए संशोधन, सरपंच को निश्चित मानदेय की व्यवस्था, वन पंचायतों को अधिक स्वायत्तता देने और विभागीय कार्यों में उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से तय करने की बात कहीं। साथ ही वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने की मांग उठाई।
दिया यह आश्वासन
जिस पर डीएम ने कहा कि सरपंचों के मुद्दों और सुझावों को समझने और समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए ही यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा सरपंचों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उनके अधिकार सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने वन पंचायत क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।
रहें मौजूद
इस बैठक को में विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।