अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय जैंती काॅलेज में प्राध्यापकों के पदों को समाप्त करने समेत पूरे संकाय को स्थानांतरित करने को लेकर उपवास पर बैठे पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र में स्थित राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के विज्ञान संकाय के सृजित प्राध्यापकों के पदों को समाप्त करने समेत पूरे संकाय को स्थानांतरित करने के उत्तराखण्ड सरकार के फैसले के विरोध में आज दिनाँक 25 /10/2024  को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक दिन के उपवास की शुरुवात की।

कहीं यह बात

इस मौके पर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार निरन्तर शहीद नर सिंह धानक व टीका सिंह कन्याल की वीरभूमि जैंती की सिलसिलेवार उपेक्षा कर रही है। पूर्व में वानिकी राज्यस्तरीय प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक काँलेज के सिविल ट्रेड जैसे संस्थानों को यहाँ से स्थानांतरित कर चुकी हैं। जिसके बाद अब समाज मे अपना बड़ा महत्व रखने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वo राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती से विज्ञान संकाय को समाप्त करने कि साजिश करके भाजपा सरकार ने जैंती क्षेत्र की महान जनता का अपमान किया है‌। गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थानों को जैंती क्षेत्र में खुलवाकर इस शहीद वीर भूमि की जनता का सम्मान किया था। कई ऐसे शेक्षणिक संस्थान, जो क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए वरदान थे, जिनसे शिक्षा प्राप्त कर युवाओं को अपना भविष्य सुरक्षित करने में मदद मिलती थी परंतु जब से भाजपा की  सरकार राज्य में काबिज हुई, इस क्षेत्र में मौजूद सभी संस्थानों की या तो समाप्त किया जा रहा है या उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

समर्थन में पंहुचे कार्यकर्ता

जिस पर गोविंद सिंह कुंजवाल ने मांग की है कि अविलंब क्षेत्र के संस्थानों में यह कुठाराघात रुकना चाहिए। सभी विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों को पूर्ववत रखा जाए। यहाँ के सभी संचालित संस्थानों के  साथ इस तरह की छेड़छाड़ नही होनी चाहिये। जिस पर उनको सरकार को चेताने के लिए आज मजबूरन उपवास का फैसला लेना पड़ा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज कुंजवाल के समर्थन में अपने साथियों के साथ पहुँचे।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व प्रधान जीत सिंह धानक, नवीन कोहली, गोपाल महरा, भुवन गहरवाल, प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दिनेश कुंजवाल, महेंद्र मेर, दिवान सतवाल, निर्मल रावत, चंदन सिंह बिष्ट, देवेंद्र धौनी, गोपाल महरा, पान सिंह बर्गली, मोहन कुंजवाल, उमेद सिंह धौनी, गंगा सिंह धानक, राम सिंह धानक, कैलाश सिंह, रमेश बिष्ट, दिवान करायत, अर्जुन नाथ, विक्रम जंतवाल, यशपाल आर्य, धन सिंह, कमल सतवाल, विक्रम सतवाल, किशन सिंह, गोविंद सिंह, गोविंद बोरा, डिकर सिंह ठाकुर, प्रेम बल्लभ काण्डपाल, मनोहर कुंजवाल, प्रेम सिंह, सज्जन सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मी दत्त भट्ट, डिकर सिंह नगरकोटी, हर सिंह, पूरन पांडे, राम सिंह बगडवाल, मुकेश पांडे, आनंद सिंह, कमल बिष्ट, प्रताप राम आदि लोग मौजूद रहे।