अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस, पार्टी को मजबूती देने के लिए युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया‌। इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं एक विचारधारा है- भूपेंद्र भोज

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए, कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने की जरूरत है।
कांग्रेस पार्टी देश की एक मजबूत विचारधारा के साथ ही भारतीय संस्कृति की वाहक है‌। उन्होंने युवा कार्यकताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए खुलकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। आगे कहा कि भाजपा देश मे नफरत की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रही हैं।
कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं एक विचारधारा है जो कभी खत्म नहीं हो सकती।

कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने भारत को आगे बढ़ाने के तमाम योजनाएं चलाई- प्रकाश चंद्र जोशी

इस अवसर पर उपस्थित निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने विश्व में भारत को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई। जिसका फायदा आज भारत को ही नही पूरे विश्व को आज उन योजनाओं से फायदा हो रहा है। इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि आज देश ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के महान नेताओं के योगदान से विकास के रुप में विश्व में अपनी पहचान बना ली है। कार्यक्रम में डाॅक्टर मनोज जोशी, एन डी पांडे,रमेश लटवाल ने भी बैठक को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सेवादल महिला  प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी,दीपा साह,निर्मला कांडपाल,तारा भंडारी,लता तिवारी,अंबी राम आर्या,परितोष जोशी,अरविंद रौतेला, पूरन रौतेला,दीपक कुमार,ललित सतवाल,देव सिंह कनवाल,संजू सिंह,विपुल कार्की,निर्मल रावत, एन डी पांडे,शरद साह ,रोहित सत्याल, सहजाद कश्मीरी,रमेश लटवाल, लीला जोशी,मनोज कुमार जोशी ,महिपाल प्रसाद,नवल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।