जिला और महिला अस्पताल में पर्चा काउंटर के पास कोरोना जांच जारी है। शनिवार को भी अस्पताल पहुंचे तमाम मरीजों की रैपिड टेस्ट से कोरोना जांच की गई। जिसमें एक बच्चे समेत चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई।
14 से अधिक संदिग्ध मरीजों की रैपिड टेस्ट से की कोरोना जांच:
दरअसल इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला और महिला अस्पताल के पर्चा काउंटर कोरोना जांच की जा रहीं है। शनिवार को भी अस्पताल पहुंचे जुकाम, बुखार और संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गई।
मरीजों को किया गया आइसोलेट:
जिला और महिला अस्पताल में चार मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए चारों मरीजों को एहतियातन आइसोलेट कर दिया गया है।