अल्मोड़ा: धारदार हथियार से चार युवकों ने एक युवक को हमलाकर किया गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां धारानौला में युवक पर धारदार हथियार से हमले में पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पत्नी की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली को तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धारानौला क्षेत्र में सुमित कुमार पर चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

दरअसल, बीते गुरुवार देर शाम नगर के धारानौला क्षेत्र में सुमित कुमार पर चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में उपचार कर भर्ती किया गया था। मामले में पीड़ित की पत्नी पिंकी पवार ने कोतवाली में चार अज्ञात के खिलाफ उनके पति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर करने के संबंध में कोतवाली घेर तहरीर सौंपी थी।

जांच के बाद की जाएगी अग्रिम कार्रवाई

इधर, पुलिस ने तहरीर के अधार पर आरोपी आशु, सागर, राहुल और संतोष सभी निवासी धारानौला के खिलाफ 307 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारानौला चौकी प्रभारी आई दिनेश परिहार ने बताया किया कि मामले में चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।